मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर पकड़ा 8.55 क्विंटल खराब मावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
हिसार : सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर पकड़ा 8.55 क्विंटल खराब मावा

नामी दुकानों पर व बरवाला, उकलाना में मिठाई की दुकानों पर करते थे सप्लाईतीज-रक्षाबंधन पर यहां से 35 क्विंटल मावा सप्लाई हुआकटारिया स्वीट्स पर भी छापा, लाइसेंस न मिलने पर चालान किया गयाहिसार। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर की ढाणी श्याम लाल मेंदो स्थानों पर अलग अलग मकानों में चल रहे नकली मावे के अवैध गोदाम पर छापामारी की।छापे के दौरान करीब 8.55 क्विंटल नकली मावा (खोया) बरामद किया गया है। यह मावा गंदगीके बीच रखा हुआ पाया गया जो 130 रुपये खरीदकर हिसार में 180 रुपये प्रति किलोग्रामके हिसाब से बेचा जा रहा था।टीम द्वारा दोनों जगह से कल 6 सैंपल मावा के एकत्रित किएगए हैं जो जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे तथा खराब हालत में मिले मावा को गड्ढा खोदकरउसमें दबकर नष्ट कर दिया गया है। टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया तथा उनके साथखाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल, एएसआई सुरेंद्र, एचसी विजय, हिसार पुलिस के स्पेशलस्टाफ के एसआई कृष्ण कुमार, एचसी सुरेंद्र, अनूप व मनोज भी टीम में शामिल रहे। टीमने जांच में पाया कि यहां से मावा हिसार, बरवाला, उकलाना शहर की नामी दुकानों पर सप्लाईहोता था। इनमें बीकानेर स्वीट्स का नाम भी शामिल है। लगभग 500 रुपए किलो वाला मावायहां से 150 रुपए प्रति किलो में सप्लाई होता था। रक्षाबंधन और तीज पर यहां से 35 क्विंटलमावा सप्लाई किया गया है।हिसार सीएम फ्लाइंग हिसार इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिलीथी कि हिसार में दो स्थानों पर नकली मावा राजस्थान से लाकर हिसार शहर तथा आसपास केशहरों में सप्लाई किया जा रहा है जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके बादटीम ने रविवार सुबह हिसार की श्याम लाल ढाणी में एक मकान पर छापा मारा। यहां पर राजस्थानके गांव कवालसर निवासी महावीर सिंह मौके पर मिला। टीम ने महावीर सिंह की मौजूदगी मेंमकान में जांच की तो 675 किलोग्राम मावा बरामद हुआ और मावे को गंदगी में रखा पाया गया।डी-फ्रिज में इसे गंदे पानी के बीच रखा हुआ था, इसमें से बदबू आ रही थी।टीम ने मौके से एक युवक महावीर से पूछताछ की। वह राजस्थान के चुरू का रहनेवाला है। युवक ने बताया कि यह मावा नकली है और शहर की लगभग सभी बड़ी दुकानों पर सप्लाईहोता था। महावीर ने बताया कि अधिकतर बीकानेर स्वीट्स की जितनी भी दुकानें शहर में हैं,उन सभी पर यह नकली मावा जाता था। इसके अलावा बरवाला और उकलाना में भी इसकी सप्लाई होतीथी।सीएम फ्लाइंग टीम को पूछताछ के दौरान महावीर ने बताया कि यह मावा वह राजस्थानके बीकानेर से लाते थे और हिसार में इसका स्टॉक करते थे। महावीर ने बताया कि इस गोरखधंधेको करने वाला उसका मालिक बीकानेर के डूंगरगढ़ का रहने वाला है। गोदाम से एक बही खाताभी मिला है, जिसमें सभी उन दुकानों के नाम दर्ज हैं, जहां मावे की सप्लाई होती थी।दूसरे मकान में बने गोदाम से 180 किलोग्राम मावा बरामदइसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने इसी कॉलोनी के एक अन्य मकान पर छापा मारा। यहांराजस्थान के डूंगरगढ़ निवासी संदीप कुमार मकान पर मिला। जब सीएम फ्लाइंग टीम ने यहांपर जांच की तो 180 किलोग्राम मावा पाया गया। पूछताछ में टीम को संदीप कुमार ने बतायाकि वह 130 प्रति किलो के हिसाब से राजस्थान से मावा खरीदते थे और 180 किलोग्राम केहिसाब से यहां पर इस मावा को बेच देते थे। सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि छापे के दौरान दो मकानपर मावा मिला है और पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यह मावा बीकानेर क्षेत्र से खरीदतेथे। वहां से इस मावे को रात्रि में राजस्थान से हिसार आने वाली बसों में रख दिया जाताथा और उसके बाद वह इस मावा को हिसार में उतार लेते थे और यहां पर गोदाम बनाकर इसे हिसार,बरवाला उकलाना सहित अन्य जगह पर बेचा जाता था।सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि छापे के दौरान सामने आयाकि यहां से कुछ मावा शहर के कई मिठाइयों की दुकानों पर बेचा गया है। इसके बाद टीम नेहिसार के कटारिया स्वीट्स पर छापा मारा। यहां पर दुकान के मालिक राजकुमार की मौजूदगीमें जांच की। जांच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आपने जो मावा खरीदा था वह कहां है?जिस पर दुकानदार ने बताया कि उन्होंने जो मावा खरीदा था उसकी 20 किलोग्राम बर्फी बनादी गई है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर पवन चहल द्वारा बर्फियों के सैंपल लिएगए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मौके पर मिठाइयां बनाई जा रही थी लेकिनउनके पास इसका कोई उचित लाइसेंस नहीं था। इस पर कटारिया स्वीट्स के मालिक का चालानकिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें