मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने श्रम विभाग के कार्यालय पर मारा छापा
यमुनानगर,। आईटीआई चौक पर स्थित श्रम विभाग के कार्यालय पर पंचकूला
स्थित मुख्यालय की मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने जिला उपायुक्त के
द्वारा नियुक्त किए गए डयूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार को साथ लेकर श्रम
विभाग के कार्यालय में छापा मारा। शुक्रवार को इस मामले की अधिक जानकारी
देते हुए मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम के जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने
बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों के लाभ के लिए जो योजनाएं बनाई गई
है। उन योजनाओं का पूरा लाभ मजदूरों को मिल रहा है या नही। इस बारे में
श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ की गई। मजदूरों
को इन योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना तो
नहीं करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़न
दस्ता की टीम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को साथ लेकर श्रम विभाग कार्यालय
में जांच की। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार का यही प्रयास है कि जो योजनाएं
मजदूर लाभार्थियों के लिए चलाई गई है उनको मजदूरों को पूरा लाभ मिलें। इसके
लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।





