सीएम ने रांची डीसी को तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम और वहां स्थापित मारंग गोमके जयपाल सिंह की प्रतिमा की बदहाली के मामले में संज्ञान लेते हुए
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम और वहां स्थापित मारंग गोमके जयपाल सिंह की प्रतिमा को संवारने को लिए रांची के उपायुक्त तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा है. . मुख्यमंत्री ने कहा है कि मारंग गोमके देश के गौरव हैं. ज्ञात हो कि कई लोगों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर इस मामले की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था और उनसे आवश्यक कदम उठाने की गुहार लगायी थी. झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने भी बदहाल स्टेडियम और क्षतिग्रस्त प्रतिमा का वीडियो बनाकर सीएम को ट्वीट किया था। सीएम को ट्वीट करने वालें ने उन्हें बताया था कि रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम का अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है. स्टेडियम की इमारत बुरी तरह जर्जर हो गयी है. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इस स्टेडियम के बड़े हिस्से को मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में बदल दिया है. बाकी जो हिस्सा बचा है, वहां कूड़े और मिट्टी का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है. यहां स्थापित जयपाल सिंह मुंडी की प्रतिमा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.





