मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

युवक का बीच सड़क रेता गला, वारदात के बाद आरोपी खुद पहुंच गया थाने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार। जनपद में ईद के दिन एक व्यक्ति ने सरेराह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित स्वयं कोतवाली पहुंच गया। बताया गया है कि आरोपित के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी। उसे शक था कि मृतक ने ही उसके बेटे को मारा है। घटना मंगलौर क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक शनिवार को जब लोग जनपद के मंगलौर क्षेत्र में ईद उल अजहा का पर्व मना रहे थे वहीं एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित स्वयं ही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों तक पहुंची तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा था देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया गया है कि आरोपित के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी। उसे शक था कि साहिल ने ही उसके बेटे को डूबाकर मारा है।पुलिस ने फिलहाल आरोपित को हिरासत में लिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मौके पर सीओ और एसपी देहात आदि अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी की जायेगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें