मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने जनता की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने जनता की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची जनता की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान ग्राम सौड़ से आये ग्रामीणों ने पंगोट-देचौड़ी सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में अध्यापकों की तैनाती और भवन निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।इस अवसर पर नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर ’डब्बू’, कुमाऊँ मंडल के आयुक्त व मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें