मुख्यमंत्री ने टर्मिनल सहित 778 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने आज काठगोदाम बस डिपो में बस टर्मिनल सहित 778 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी जनता को बड़ा तोहफा दिया है।हल्द्वानी गौलारोखड़ में 1493 लाख की लागत से कार्यालय का भवन बनाया जाएगा। वहीं 493.42 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, 2293 लाख रुपये से चालक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा।काठगोदाम में 6728 लाख की लागत से बस टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके अलावा नैना देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण, नलकूप निर्माण सहित मुख्यमंत्री 778 करोड़ को विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।





