मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय बजट की आत्मा है नारी सशक्तिकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय बजट की आत्मा है नारी सशक्तिकरण

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे हल्द्वानी पहुंचे, एफटीआई ग्राउंड में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरते ही जिलाधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हल्द्वानी पहुंचने के बाद उन्होंने अमरदीप होटल, रामपुर रोड पर केंद्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता की।सीएम ने कहा कि यह बजट भारत की संपूर्ण जनता की आशाओं, आकांशाओं आत्मनिर्भरता और उनके आत्मविश्वास का बजट है। यह बजट विकसीत भारत 2047 की मजबूत व टिकाउ आधारशीला भी रखता है। यह प्रमाण है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केवल विकास आंकड़ों का विषय न होकर आम नागरिकों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव की एक पहल है। यह बजट मध्यम वर्ग, करदाता​ओं और समाज के अंतिम छोर पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए राहत का बजट है। नारी सशक्तिकरण इस बजट की आत्मा है।सीएम धामी ने कहा कि पर्वतीय राज्यों के लिए इकोलाजी, संस्टेबल माउंटेनटेस की घोषणा दर्शाती है कि यह सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रही है। धार्मिक साहसिक व इको पर्यटन को प्रोसाहन मिलने वाला है। स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने वाले हैं। साथ ही पर्वतीय राज्यों को नई पहचान देता है।इसमें आयुष के क्षेत्र में नए संस्थान भी खोलने का प्रावधान है। जो हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो आयुष के लिए मुख्य भूमि है। जड़ी बूटी के क्षेत्र में भी उत्तराखंड की डिमांड बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में दूसरे एम्स का इंतजार कर रहे हैं, आशा है इस साल यह जनता को समर्पित हो जाएगा, सेवाएं मिलनी शुरु हो जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें