मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन सरहूल सोभा यात्रा में होंगे शामिल रांची: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंपाई सोरेन से झारखंड पाहन महासंघ ने मंगलवार को मुलाकात की।मुलाकात मोरहाबादी स्थित सीएम आवास में हुई, जहां पाहनों ने वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए सरना, अखड़ा सहित आदिवासी प्रकृति जमीनों के दोहन को लेकर चिंतन जाहिर की। आधे घंटे तक चली इस वार्तालाप में कई विषयों पर गहन चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में आगे काम करने का आश्वासन दिया और इस पर आगे भी चर्चा करने की बात कही। मुख्य रूप से संघ की अगुवाई कर रहे पाहन महासंघ अध्यक्ष जगदीश पाहन ने इसे एक अच्छी पहल माना।वहीं संघ के महासचिव हलधर चन्दन पाहन ने भी इस दिशा पर और बेहतर कार्य करने की जरूरत पर विचार प्रकट किया। इस दौरान पाहन महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सरहुल शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान अऱगोड़ा से शिबू पाहन, सूतियाम्बे पिठौरिया के अरविंद पाहन, कांके से राजेश पाहन, नामकोम से किस्टो सिंह पाहन, विजय पाहन, जेवियर पाहन, जूरा पाहन समेत अन्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें