मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: सीएलयू के नाम पर करोड़ों खाने वाले आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां आयोजित जनसभा में

पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेन्द्र हुड्डा पर जमकर

हमला बाेला। सीएम ने कहा कि जो लोग उनसे 10 सालों का हिसाब मांग रहे हैं,

पहले वह अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को दें। मैं उनको आइना दिखाना चाहता

हूं कि उनके साथ उनके समय में किसानों की जमीनें कोड़ियों के दाम में खरीद

कर बिल्डरों को बेच दी जाती थी। सीएलयू के नाम पर करोड़ों खाने वाले आज

हमसे हिसाब मांग रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमारा हिसाब तो वो किसान देता है,

जिसके खाते में फसल बीमा और मुआवजा आ रहा है। वो बुजुर्ग हिसाब दे रहे

हैं, जो अब पेशन के लिए चक्कर नहीं काट रहे। आज तो घर बैठे पेंशन बन रही

है।

सीएम गुरुवार को फतेहाबाद अनाज मण्डी में आयोजित जनसभा को

संबोधित कर रहे थे। जनसभा से पूर्व सीएम ने 225 करोड़ 79 लाख रुपए की विकास

परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सीएम आज हेलीकॉप्टर के जरिए

फतेहाबाद पहुंचे। एमएम कॉलेज में बनाए गए हेलीपेड पर भाजपा नेता एवं सिरसा

लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रहे अशोक तंवर, नगरपरिषद चेयरमैन राजेन्द्र खिची

ने बुके देकर उनका स्वागत किया। सीएम के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन

लाल बड़ौली भी हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने

कहा कि मैं आज यहां फतेहाबाद की बात करने आया हूं। कांग्रेस के शासन में इस

शहर की हालत गांव जैसी थी। सडक़ें टूटी थी, पेयजल व्यवस्था चरमराई थी,

बिजली आती नहीं थी, जलभराव था। करोड़ों के लागत से विकास यहां पूरे हुए और

करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद वह पावन धरा

है, जहां भारतीय संस्कृति फली फूली, फतेहाबाद का अस्तित्व महान सम्राट अशोक

के काल से है। सीएम ने कहा कि आज फतेहाबाद में भी पूरा हिसाब लेकर आया

हूँ। फतेहाबाद जिले के रसूलपुर में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जिले में

200 बेड का अस्पताल सेक्टर 9 में 45 करोड़ से बन रहा है। टोहाना में 136

करोड़ से 100 बेड का 7 मंजिला अस्पताल बन रहा है। फतेहाबाद का बस अड्डा 4

मंजिला नया बना दिया। यहां पर पार्किंग की समस्या को देखते हुए 8 करोड़ से

पार्किंग बनाई, टोहाना में नया बस स्टैंड 26 करोड़ से बन रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें