मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में कांग्रेस ने रिषीपाल सिहाग को बनाया जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में कांग्रेस ने रिषीपाल सिहाग को बनाया जिला अध्यक्ष

जींद। कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम को हरियाणा के 32 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची में जींद जिले की कमान हैबतपुर के सरपंच रिषीपाल सिहाग को सौंपी गई है। रिषीपाल ने कहा कि वह पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनहित के मुद्दे उठाएंगे। रिषीपाल सिहाग वर्तमान में हैबतपुर गांव के सरपंच हैं और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खेमे से हैं। रिषीपाल सिहाग शुरुआत से ही कांग्रेसी रहे हैं, जिसका फायदा उन्हें मिला है। रिषीपाल इससे पहले 2013 के आसपास जींद ब्लॉक के प्रधान रह चुके हैं। जींद जिले से कांग्रेस जिला प्रधान के लिए करीब 116 लोगों ने आवेदन किए थे। इसमें पूर्व विधायक, कांग्रेस से प्रत्याशी रह चुके नेता भी शामिल थे। आवेदन आने के बाद इनकी स्क्रूटनी की गई और छह-सात नाम फाइनल किए गए। इन नामों में दो नाम भूपेंद्र हुड्डा के गुट से, दो नाम रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शेलजा के ग्रुप से लिए गए। इसके बाद एक नाम चुनौती सा बना हुआ था। आखिरकार रिषीपाल हैबतपुर के नाम पर सहमति बनी और रिषीपाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के अलावा सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और हिसार सांसद जयप्रकाश के भी नजदीकी माने जाते हैं। जींद में जिला प्रधान की नियुक्त के बाद कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पिछले दिनों युवा कांग्रेस का भी गठन कर दिया गया था। ऐसे में 2013-14 के बाद अब जींद में कांग्रेस का संगठन खड़ा हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें