मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बदलने लगीं उत्तराखंड की फिजाएं, तापमान में आई गिरावट, मौसम हुआ सुहाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड में लगातार हो रही मानसूनी बारिश जहां आफत बनी हुई है वहीं, बारिश से तापमान में कमी के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। धूप और बादल के बीच आंख मिचौली से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ से मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे।भयावह मंजर के साथ शुरू हुआ अगस्त माह अपने अंतिम बेला में राहत पहुंचा रहा है। झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट से उत्तराखंड की फिजाएं बदलने लगी हैं। ऐसे में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।राज्य ​मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 28 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश होगी। बारिश को लेकर कहीं आरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने आपदा प्रभावित राज्य होने के नाते संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। सरकार के साथ आम लोगों को आवश्यक सुझाव दिए हैं। किसानों को भी आवश्यक व्यवस्था करने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें