मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क चार हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद,

5 जनवरी धनबाद एसीबी ने इस वर्ष का पहला ट्रैप करते हुए

शुक्रवार को धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय के क्लार्क उमेश सिंह को चार हजार

रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में

जानकारी देते हुए एसीबी धनबाद के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि

धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित जोड़ाफाटक निवासी उदय कुमार गुप्ता को

सिविल सर्जन कार्यालय से अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाना था, लेकिन सिविल

सर्जन कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क उमेश सिंह के द्वारा इसके एवज में

उदय गुप्ता से चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद उदय

कुमार ने इसकी लिखित शिकायत धनबाद एसीबी से को दी। उनके लिखित शिकायत के

सत्यापन के बाद आज एसीबी ने उमेश सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय से ही चार

हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा।

इसके बाद एसीबी की टीम ने

गिरफ्तार क्लार्क के कार्यालय और आवास को भी खंगाला। फिलहाल एसीबी आगे की

कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार उमेश सिंह को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें