सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दम घुटने से हुआ हादसा
मशीन के बजाय मजदूरों से कराया जा रहा था सफाई
गढ़वा: जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं, बावजूद भी लोग टंकी की सफाई मशीन के बजाए मजदूरों से कराने में बाज नहीं आ रहे है जिससे आए दिन ऐसी घटना घट रही है. हादसे के बाद मजदूरों के घर में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.





