मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, सांस की बीमारी से थी परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत में 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, सांस की बीमारी से थी परेशान

सोनीपत। सोनीपत के पटेल नगर में 12वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थी और इससे परेशान रहती थी। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पिता मुकेश ने बताया कि वह खरखौदा के आईएमटी में ड्राइवर हैं, जबकि उनकी पत्नी जिंदल यूनिवर्सिटी में नौकरी करती हैं। बुधवार को दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर को छोटा बेटा स्कूल से घर आया तो उसने बहन को अचेत अवस्था में पाया और उन्हें तुरंत सूचना दी। परिजन छात्रा को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अगले दिन सुबह उसने दम तोड़ दिया। भाई ने भी पुष्टि की कि बहन सांस की बीमारी से लंबे समय से परेशान थी, संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। सिविल लाइन थाना एसएचओ सवित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में बीमारी से मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें