मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

शीतला पूजा को लेकर दो गुटों में झड़प, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शीतला पूजा को लेकर दो गुटों में झड़प, कई घायल

कोलकाता, 15 मार्च। शीतला पूजा को लेकर बेलघाटा में दो बस्तियों के बीच हुई झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना बेलाघाटा के 33 नंबर वार्ड की है। बेलेघाटा के 33 नंबर वार्ड में दो बस्तियां हैं। बस्ती नंबर 95 और बस्ती नंबर 91। इन दोनों बस्तियों में शीतला की पूजा की जा रही थी। 95 नंबर बस्ती के निवासियों का आरोप है मंगलवार आधी रात को 91 नंबर बस्ती के लोगों ने पूजा के दौरान उन पर हमला किया। उनके घरों को उजाड़ दिया। इसके बाद क्षेत्र के दोनो पक्षों के युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गयी।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । हालांकि, विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के पहुंचने पर ईंटें फेंकी गईं। इससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें