मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सविता कुमारी मामले में त्रिस्तरीय जाँच दल गठित की सिविल सर्जन ने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लिपिक सविता कुमारी के क्रिया -कलापों एवं अवैध कारनामों के विरुद्ध कड़ी जाँच करने के लिए सिविल सर्जन दर्ज विजय कुमार ने त्रिस्तरीय जाँच दल बनाया है ।जो तीन दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेंगे। सिविल सर्जन द्वारा जारी पत्र में सविता कुमारी के विरुद्ध डॉ मंजुलता हेम्ब्रम, जिला आरसीएच पदाधिकारी देवघर, डॉ चितरंजन कुमार पंकज,चिकित्सा पदाधिकारी ,सदर अस्पताल देवघर, डॉ प्रभात रंजन,चिकित्सा पदाधिकारी,सदर अस्पताल देवघर को जाँच पदाधिकारी बनाया गया है। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निदेशक प्रमुख ,स्वास्थ्य सेवाएं के पत्रांक 1353(23) दिनांक 23-8-2020 के आलोक में आवेदक तरुण कुमार,ग्राम मरवा,पो.थाना सारवाँ जिला देवघर द्वारा दायर परिवाद पत्र प्राप्त हुआ है । आवेदक द्वारा वर्णित अनुलग्नकों के साथ जारी इस पत्र में निदेशक प्रमुख ने उल्लेखित सभी आरोपों का जाँच करने का आदेश सिविल सर्जन देवघर को दिया। जिसके आलोक में सिविल सर्जन ने त्रिस्तरीय जाँच दल बनाकर सुस्पष्ट तरीके के जाँच का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी सविता कुमारी एक वित्तीय सहित अन्य मामलों में आरोपित रही हैं और जाँच भी हुए ।किन्तु हर बार येनकेन प्रकारेण बर्षों से सारवाँ में ही अपने पद पर बनी हुई है। बहरहाल,इस बार जाँच का निष्कर्ष क्या होता है इसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें