मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पिथौरागढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिथौरागढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।मुख्यमंत्री धामी ने निगम चुनाव में भाजपा की मेयर उम्मीदवार कल्पना देवलाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में उपस्थित जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पिथौरागढ़ को आदर्श और सुंदर शहर बनाना है और इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार बने। डबल इंजन सरकार बनने के बाद क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो सकेगा और पिथौरागढ़ ग्रीन और क्लीन सिटी बनने की ओर अग्रसर होगा।मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि उत्तराखंड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस राम को काल्पनिक बताती है और राम मंदिर निर्माण पर खिल्ली उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस दो भागों में बंट गई है। लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना चाहिए ।उन्होंने बताया कि प्रदेश में नियम विरुद्ध जमीन खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं, और अब तक 750 मामलों में कार्रवाई जारी है।उन्होंने बागेश्वर में थूक जिहाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तिक को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए। थूक जिहाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना संबोधन तक रोकना पड़ा। सीएम धामी की अपील के बाद युवाओं ने नारेबाजी बंद की, जिसके बाद संबोधन शुरू हो सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें