मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

सीआईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर से साइबर ठग को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

07 जनवरी अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर क्राइम थाना ने

क्रिप्टो करेंसी के जरिए निवेश कर अधिक पैसे कमाने का लालच देकर घोटाला

करने वाला साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित शशि शंकर

कुमार उर्फ विक्की को सीआईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है।

इसके पास से एक मोबाइल, दो सिम कार्ड, चार चेक बुक, एक पासबुक, एक वाई-फाई

राउटर बरामद किया गया है।

सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने रविवार को

संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपित शशि शंकर कुमार और इसके अन्य

सहयोगी ने झारखंड के कई शहरों जैसे रांची, बोकारो जमशेदपुर और अन्य जगहों

पर बड़े-बड़े कई आयोजन स्थल जैसे होटलों और अन्य स्थानों पर ओआरओपीएवाई

कंपनी से संबंधित अनेकों अनेक कार्यक्रम किये, जिसमें लोगों को मुफ्त में

भोजन और जलपान की व्यवस्था देते हुए अपने प्रभाव को स्थापित करने के लिए

भारतीय मुद्रा के फर्जी नोटों की गड्डियों को फाड़कर संदेश देने का प्रयास

किया कि भविष्य क्रिप्टो करेंसी का है।

लोगों के बढ़ते निवेश को

देखते हुए आरोपित शशि शंकर कुमार उर्फ विक्की और अन्य सहयोगी ने फर्जी

वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ओआरओपीवाई डॉट आईओ को एक दिन बंद करते

हुए निवेशकों को भारी चपत लगाई। जब वेबसाईट बंद हो गया तब इन लोगो ने अलग

होकर अपने संपर्क को कम किया लेकिन इस तरह के अन्य वेबसाईट के माध्यम से

अपने ठगी के व्यापार को आगे बढाने के लिए प्रयासरत रहे।

इससे

संबंधित सभी मीटिंग ज़ूम एप्प के माध्यम से वर्चुअल साईबर स्पेस में होती

थी। आरोपित और इनके अन्य साथियों के साथ कमिशन के पैसे के आमदनी से तीन बार

दुबई और एक बार रूस की यात्रा की। अपने आय के बारे में अपने ग्राम एवं शहर

के लोगों को भ्रम में रखते हुए बताया कि ये बॉलीवुड में काम करते है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें