मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल सीआईए ने नशा तस्कर को स्मैक के साथ पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलवल सीआईए ने नशा तस्कर को स्मैक के साथ पकड़ा

पलवल। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हथीन सीआईए टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 37.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हथीन सीआईए प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि एसआई हकीमुद्दीन के नेतृत्व में सीआईए टीम क्षेत्र में नशा तस्करी पर नजर रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि रजपुरा गांव निवासी दिलशाद स्मैक बेचने का अवैध कारोबार करता है और गुराकसर गांव के पास एक खंडहर पड़े स्कूल भवन के समीप स्मैक लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी दिलशाद भागने की कोशिश करते हुए गांव की ओर दौड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह रास्ते में गिर गया। घुटने में हल्की चोट लगने के कारण वह दोबारा भाग नहीं सका और पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

आरोपी को हिरासत में लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 37.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हथीन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि स्मैक के स्रोत और इसके खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें