रांची के कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग
रांची,
23 दिसम्बर रांची के कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में
शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। 'द बर्थ ऑफ सेवियर' शीर्षक
नृत्य नाटिका के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। छात्र ईशान कालिंदी ने
बाइबिल के प्रमुख अंशों का पाठ किया। विद्यार्थियों ने 'मेरा अजीज आ गया'
शीर्षक क्रिसमस कैरोल प्रस्तुत किया।
मौके पर प्राचार्य डॉ. नीता
पांडेय ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईसा मसीह पूरी
मानव जाति को प्रेम और सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी
धर्म का सार एकता, भाईचारा, सेवा और मानवता है। हमें इसे अपने जीवन में
बिना किसी भेदभाव के आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रमों का संयोजन चीफ
एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज जबकि संचालन शौर्य प्रखर और उन्नति भट्ट ने
किया। शिक्षिका मोनिका मुंडू, जे. बेरा, विभा सिंह, अर्चना, सतीश कुमार
मिश्रा और प्रियंका चक्रवर्ती के निर्देशन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया
गया।





