मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार में बहन,बेटियों की इज्जत बचाना मुश्किल,बरहेट की घटना ने राज्य को किया शर्मशारः दीपक प्रकाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना में नाबालिग आदिवासी किशोरी को बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की घटना पर कड़ी प्रतक्रियिा दी है।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में बहन बेटियों की इज्जत शरेआम लूटी जा रही है। संथाल परगना सहित पूरा प्रदेश भयाक्रांत है।

श्री प्रकाश ने कहा कि पतना में कल 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी की अपराधियों के द्वारा बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है । उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था पर प्रश्न चन्हि खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के इशारे पर इस घटना की लीपापोती में जुटा हुआ है।कहा कि नाबालिग के पिता ने स्पष्ट बयान देकर कहा है कि मेरी बेटी के साथ बलात्कार हुआ और फिर उसकी हत्या की गई है। कहा कि इस घटना को थाने में दर्ज करने से भी अधिकारियों ने मना किया जिससे सरकार और पुलिस की मंशा उजागर होती है।श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की यह दूसरी भयावह घटना है।इसके पूर्व बरहेट में एक नाबालिग के साथ दरोगा का दुर्व्यवहार से पूरा प्रदेश परिचित है।श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़े बोल रहे कि प्रदेश में प्रतिदिन 5 दुष्कर्म की घटनाएं ऑन रिकॉर्ड प्रकाश में आ रही। कहा कि मुख्यमंत्री से प्रदेश संभल नही रहा। गिरिडीह धनवार में 7 महीने पूर्व नाबालिग को बलात्कार के बाद जिंदा जलाने की घटना पर माननीय न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा,पुलिस गेस्ट हाउस रांची में हुई दुष्कर्म की घटना पर महामहिम राज्यपाल को हस्तक्षेप की नौबत आई, फिर ऐसी निकम्मी सरकार की क्या जरूरत रह गई।श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा महामहिम राज्यपाल से मांग करती है कि वे इस जघन्य घटना की पूरी जांच में सीधा है हस्तक्षेप करते हुए उच्चाधिकारियों को नर्दिेशित करें।उन्होंने मांग की कि नाबालिग की लाश के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हो साथ ही उसके विसरा को उच्चस्तरीय फोरेंसिक जांच केलिये सुरक्षित रखा जाय।श्री प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी घटनाओं की लीपापोती के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगी।अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव ने घटना की तीब्र भर्त्सना करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में दलित,आदिवासी सबसे ज्यादा परेशान हो रहे। यह सरकार अपने पहले दिन से ही आदिवासियों की हत्या करवा रही है।आदिवासियों की परंपरा संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने वाले राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकदमा पहले कैबिनेट में वापस करके अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है।सांसद सुनील सोरेन* ने कहा कि हेमंत सरकार ने सत्ता में बने रहने का अपना नैतिक अधिकार खो दिया है। आदिवासी समाज मे इस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि संथाल क्षेत्र में बहन बेटियों के साथ ऐसा अन्याय कभी नही हुआ ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें