मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: पति-पत्नी में झगडे़ में घायल हुआ बच्चा,पीजीआई रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनीपत,। गन्नौर के गांव अगवानपुर में पति-पत्नी के झगड़े में

परिवार का ढ़ाई साल का बच्चा घायल हो गया। पति से बचने के लिए महिला पड़ोसी

के घर गई तो उसका पीछा करते हुए पति ने महिला की तरफ लाठी चलाई जो वहां

मौजूद मासूम के सिर में लग गई। चिकित्सकों ने बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर

किया है। इधर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

गांव

अगवानपुर की रिहाना ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो लड़के सुमित व अमित

हैं। उसका बड़ा लड़का सुमित शादीशुदा व बाल बच्चेदार है। शनिवार को उसके

परिवार का सुनील कुमार जो नाते में उसका भतीजा लगता है, अपनी पत्नी फरीदा

के साथ मारपीट कर रहा था। फरीदा अपने पति से बचने के लिए उनके घर में आ गई।

सुनील कुमार भी पीछे पीछे उनके घर मे आ गया। वह आते ही फिर से अपनी पत्नी

को पीटने लग गया। उसने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन सुनील ने गुस्से में

आकर अपनी पत्नी को मारने के लिए लाठी घुमाई। वह लाठी उसके ढ़ाई वर्षीय पौते

विवान के सिर पर लगी।

आरोप है कि सुनील ने धमकी दी कि अब तो

तुम्हारे पौते को मारा है, ज्यादा बोली तो तुम सभी को खत्म कर दूंगा। विवान

को चोट ज्यादा होने के कारण गन्नौर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से

उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी पौते को पीजीआई रोहतक

रेफर कर दिया गया। बच्चे का अभी रोहतक में उपचार चल रहा है। गन्नौर थाना के

एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आरोपी सुनील फरार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें