मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

स्पीड ब्रेकर पर उछलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्पीड ब्रेकर पर उछलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

-परिवार ने सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर मार्किंग न होने का लगाया आरोपयमुनानगर। यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के उछलने से सात वर्षीय बच्ची मानवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बच्ची शेकपुरा निवासी थी और चौथी कक्षा की छात्रा थी। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी।पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम मानवी अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। परिवार के एक सदस्य ने हाल ही में नया ट्रैक्टर खरीदा था और उसी के साथ परिवार मंदिर जा रहा था।देर शाम को जब ट्रैक्टर व्यासपुर में एक स्कूल के समीप पहुंचा, तो सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर किसी प्रकार की सफेद पट्टी या चेतावनी संकेत नहीं था। चालक को स्पीड ब्रेकर का अनुमान नहीं हुआ और वाहन जैसे ही उस पर चढ़ा, ट्रैक्टर अचानक उछल गया। झटके के कारण ट्रॉली में बैठी मानवी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे व्यासपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए यमुनानगर के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई भेजा गया। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान बुधवार देर रात मानवी ने दम तोड़ दिया।परिजनों के अनुसार उसके पिता का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है और वह अपनी मां व बहनों के साथ रहती थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि यदि स्पीड ब्रेकर पर स्पष्ट मार्किंग होती, तो संभवतः यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद संबंधित स्थान पर सफेद पट्टियां बना दी गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें