मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्य सचिव ने सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियाें को चेताया, फाइलों के निस्तारण में अनुचित देरी पर हाेगी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के सभी

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों

की समीक्षा, प्रसंस्करण एवं संचरण को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए फाइलों का

त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्हाेंने कहा कि पत्रावलियां के

लंबित रहने की प्रथा किसी भी विभाग के कुशल संचालन को प्रभावित करती है एवं

जनहित से संबंधित कार्याें में विलंब होता है। मुख्य सचिव ने प्रोटोकॉल के

अनुसार निर्धारित समय-सीमा पर फाइलों के निस्तारण करने के निर्देश दिए

हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग को

लंबित फाइलों की स्थिति की निगरानी के लिए एक दैनिक समीक्षा तंत्र स्थापित

करने के लिए कार्ययोजना जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय प्रशासन

विभाग यह सुनिश्चित करें कि फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक रूप से देरी न

हो। फाइलों के निस्तारण में अनुचित देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और

कर्मचारियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड सचिवालय

प्रशासन की ओर से फाइलों के निस्तारण की स्थिति पर मुख्य सचिव के समक्ष

साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। मुख्य सचिव ने फाइलों के शीघ्र

निस्तारण को सुविधाजनक बनाने के लिए पूर्व की भांति सभी संबंधित अधिकारियों

और कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस पोर्टल के कुशल उपयोग के प्रशिक्षण सत्र

आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने फाइलों के शीघ्र निस्तारण

एवं ई-ऑफिस को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए तकनीकी रूप से ई-ऑफिस पोर्टल में

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुझावों पर यथोचित सुधार करने के भी

निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी निर्देशों का कड़ाई से

अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें