मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्य सचिव ने 20 सितंबर तक नियोजन विभाग को फीडबैक नोट्स प्रेषित करने की दी डेडलाइन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी मुख्य सचिव कांफ्रेंस के लिए नोडल अधिकारियों को मेन्यूफैक्चरिंग, सेवाओं, ग्रामीण गैर कृषि, शहरी विकास, रेन्यूएबल एनर्जी तथा सर्कुलर इकाेनाॅमी पर अपने फीडबैक नोट्स 20 सितंबर तक नियोजन विभाग को प्रेषित करने की डेडलाइन दी है। साथ ही राज्य विशेष के संबंध में नोट्स शासन को भेजने के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया है।मुख्य सचिव ने सभी आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के साथ विभागाध्यक्षों तथा विभागीय अधिकारियों को अपने फील्ड अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए फीडबैक नोट्स बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों में जिलाधिकारियों को फीडबैक नोट्स तैयार करते समय अपने अधीनस्थ व फील्ड अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव रतूड़ी ने निर्देश दिए कि विशेष रूप से नीति आयोग के आंकाक्षी जिला कार्यक्रमों के तहत आने वाले जनपद हरिद्वार व उधमसिंह नगर में निम्न सूचकांकों पर विशेष ध्यान दिया जाए।आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाली चौथी मुख्य सचिव कांफ्रेंस की तैयारियों के दृष्टिगत राज्य ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए है। नीति आयोग ने चाैथी मुख्य सचिव कांफ्रेंस के लिए निर्धारित छह थीम के अनुसार प्रत्येक थीम के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। राज्य के नोडल अधिकारियों ने केंद्रीय नोडल मंत्रालयों की ओर से आयोजित विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग किया है। अब तक कुल 182 फीडबैक नोट्स प्राप्त हो चुके हैं।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नवंबर में आयोजित होने वाले चौथी मुख्य सचिव कांफ्रेंस की तैयारियों के संबंध में शासन एवं सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, राधिका झा सहित सभी सचिव व जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें