मुख्यमंत्री की मंत्रियों-विधायकों संग बैठक खत्म, बापू वाटिका में महात्मा गांधी को किया नमन
रांची,
30 जनवरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मंत्रियों और
विधायकों से संग बैठक करने के बाद रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका
पहुंचे और महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर नमन किया।बापू वाटिका में
महात्मा गांधी को माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों पर
चलने की बात कही। साथ ही कहा कि कोई दिक्कत नहीं है।
मुख्यमंत्री
आवास में सत्तारूढ़ दलों के मंत्रियों और विधायकों संग मुख्यमंत्री हेमंत
सोरेन की बैठक खत्म हो गई। यह बैठक करीब 30-40 मिनट तक चली। इसके बाद
मुख्यमंत्री सहित मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, विधायक
मथुरा महतो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य भी मोरहाबादी
स्थित बापू वाटिका पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका में बापू को
श्रद्धांजलि दी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि
सत्तारूढ़ दल के सभी साथी एकजुट हैं। साथ ही कहा कि बापू हम शर्मिंदा हैं,
तेरे कातिल जिन्दा हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि
भाजपा केवल अफवाह फैलाती है। वह इस काम में सबसे बड़ा तंत्र है।
मुख्यमंत्री की तलाश में गृह मंत्रालय की भूमिका पर गृह मंत्री को इस्तीफा
देना चाहिए। हालांकि, झामुमो, कांग्रेस के अधिकांश मंत्रियों, विधायकों ने
मुख्यमंत्री आवास से निकलते समय मीडिया से कुछ भी कहने से परहेज किया।





