मुख्यमंत्री का जमशेदपुर दौरा आज, बालीगुमा में मेधा डेयरी प्लांट का करेंगे शिलान्यास
जमशेदपुरः मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां मेधा डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे। मालूम हो कि बालीगुमा में 5 एकड़ में मेधा डेयरी प्लांट का निर्माण होना है। जिसके लिए जमीन हस्तांतरित कर दी गई है। इस प्लांट की क्षमता पचास हजार लीटर होगी। प्लांट में दूध को पाश्चुराइज कर उसे उपयोग करने के लिए सुरक्षित बनाने की व्यवस्था भी होगी।प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है, उनका मानना है कि प्लांट बनने से दूध की समस्या तो हल होगी ही, इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं





