मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में प्रकृति पर्व करम के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी, वहीं सभी परंपरागत तरीके से करमपर्व को मनाने में जुटे हैं। झारखंड में आज के दिन आदिवासी समुदाय के लोग अच्छी फसल की कामना और बहने ,अपने भाई की सलामती के लिए पूजा अर्चना करतीं हैं । मगर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण करमा महोत्सव काफी सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुलाकात की। राज्यपाल से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सप्रेम पौधा भेंट करते हुए उन्हें प्रकृति पर्व ’करम पूजा’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते ’करम पर्व’ का उत्साह लोगों के मन में ही दबा रह गया है। हम सब को इसकी पीड़ा है। उन्होंने कहा कि परिस्थिति को ध्यान में रखना है। सामाजिक दूरी बनाकर ही इस पर्व को मनाना है। मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील किया कि कोविड-19 के गाइडलाइन के तहत सरकार के आदेशों का आप सभी लोग पूरा पालन करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें