मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी बोले- इस बार रिकॉर्ड मतों से मोदी के संकल्प को साकार करेगी जनता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि

भाजपा सरकार का उद्देश्य पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना

है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास सरकार का लक्ष्य है।

इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही हैं, इसलिए फिर से

नरेन्द्र मोदी के हाथों को सशक्त करना है।

टिहरी लोकसभा क्षेत्र से

भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में चकराता विधानसभा के

अंतर्गत सहिया मंडी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही देश को विकसित भारत की डगर पर एक

कदम आगे बढ़ाएगा। पूर्ण विश्वास है कि जनता इस बार रिकॉर्ड मतों से मोदी के

संकल्प को साकार करेगी। जनसभा में मुख्यमंत्री धामी एवं सांसद उम्मीदवार

माला राज्यलक्ष्मी शाह जिंदाबाद के नारों से संपूर्ण जौनसार क्षेत्र

गुंजायमान हो गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद उम्मीदवार

माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी को मुख्यधारा से जोड़ने

का प्रयास किया है। जो भी क्षेत्र व समुदाय अब तक विकास से कोसों दूर थे,

उन्हें मुख्यधारा में लाकर सशक्त करने का काम मोदी सरकार ने किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें