मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वालाें पर सख़्त कार्रवाई करें: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गड्ढा मुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वालाें पर सख़्त कार्रवाई करें: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सुबह अपने शासकीय आवास पर सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक की और अधिकारियाें से अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत कार्य काे पूरा करने और लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा है। उन्होंने जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।स्थानीय उत्पादों का उपयोग के लिए करें प्रोत्साहितमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत राज्यवासी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि "वोकल फॉर लोकल" और "आत्मनिर्भर भारत" जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें