मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

वीर जवानों के नाम मुख्यमंत्री धामी ने लगाए पौधे, 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। प्रदेशभर में मंगलवार को लोकपर्व हरेला मनाया गया। इस

खास मौके पर प्रदेशभर में लाखों पौधे लगाए गए। राजधानी देहरादून स्थित वन

विभाग नर्सरी मालदेवता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के

मौके पर पौधे लगाए। इस दौरान 500 पौधे लगाए गए। कुछ दिनों पहले जम्मू

कश्मीर में बलिदान हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के नाम और वनाग्नि की घटना

के शिकार हुए छह लोगों के नाम पर भी मुख्यमंत्री ने पौधे लगाए।

धामी

ने कहा कि हरेला पर्व के इस खास मौके पर आज उन वीरों के नाम पौधारोपण किया

जा रहा है, जो देश के लिए न्योछावर होकर वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हरेला पर्व के मौके पर अधिक से अधिक

पेड़ लगाएं ताकि पर्यावरण स्वच्छ और साफ बना रहे।

वन मंत्री सुबोध

उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व पर प्रदेशभर में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

रखा गया है। साथ ही लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि इस मौके पर अधिक

से अधिक पौधे लगाए जाएं क्योंकि अगर पर्यावरण को स्वच्छ और साफ रखना है तो

उसके लिए पेड़ लगाना जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें