मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक

नई दिल्ली, 25 जुलाई — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत पहुंचकर अपने ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे एवं जयदेव दहिया के सुपुत्र प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 22 वर्षीय प्रीत दहिया का निधन एक दुखद सड़क दुर्घटना में हो गया

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रीत एक होनहार, विनम्र और अनुशासित युवक थे, जिनकी आकस्मिक मृत्यु समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राई विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत विधायक निखिल मदान, खरखोदा विधायक पवन खरखोदा, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत नगर निगम के महापौर राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पुलिस आयुक्त ममता सिंह और उपायुक्त सुशील सारवान समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें