मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया

सीएम ने एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाई त्रिवेणीरोहतक। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी (91 वर्षीय) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि माता परमेश्वरी देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं और उन्होंने हमेशा समाज व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम किया है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास स्थान पर त्रिवेणी का पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह, वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा, बुवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि, रोहतक के विधायक बीबी बत्तरा, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फोगाट, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी शमशेर खरक, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दीमाणा, अनीता बुधवार, ओम प्रकाश बागड़ी, युवा नेता हिमांशु ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें