मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आाज देवघर जाएंगे , उद्घाटन और शिलान्यास का है कार्यक्रम
देवघर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को दौरे पर देवघर जाएंगे. वह देवघर में लगभग 30 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित नगर निगम भवन का उद्घाटन और करोड़ों की लागत से देवघर शहरी जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास कर पुनासी से देवघर पाइप लाइन की आधारशिला रखेंगे.इसके पश्चात हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड एवं पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन से पूर्व शुक्रवार को उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह और नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने नवनिर्मित नगर निगम भवन का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट का भी जायजा लिया और सभी तैयारियों को समय से निपटाने के लिए संबंधित विभाग को दिशा- निर्देश भी दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड का वितरण और पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण भी करेंगे. कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था सहित नवनिर्मित नगर निगम भवन का उद्घाटन और पाइप लाइन की आधारशिला को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं.





