सबसे श्रेष्ठ नौ स्कूलों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे सम्मानित
रांची। झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सत्र 2019-20 के लिए राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का चयन होना है जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है,फिलहाल इसकी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। तीन दिसंबर को राज्य व जिला स्तर पर सबसे श्रेष्ठ नौ स्कूलों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मानित करेंेगे। सूत्रों की माने तो विभिन्न श्रेणियों में लगभग 119 विद्यालयों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। सबसे स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार लोहरदगा जिला का प्राइमरी स्कूल कुटमू, का नाम है। 119 स्कूलों में रांची शहर के दो मात्र स्कूल शामिल होने की सूचना है। उनमें भी एक अर्द्ध-सरकारी स्कूल हैं। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार स्कूलों का चयन 10 विभिन्न श्रेणियों में किया गया है। इसमें सेकेंड्री अर्बन, एलिमेंट्री रूरल, एलिमेंट्री अर्बन, प्राइमरी रूरल, प्राइमरी अर्बन, सेकेंड्री रूरल, रेसीडेंशियल, प्राइवेट और स्पेशल स्कूल आदि शामिल हैं। इनमें एक एलिमेंट्री रूरल को छोड़ दें तो किसी भी श्रेणी में रांची शहर के स्कूल शामिल नहीं हैं। इतना ही नहीं ऐसे स्कूलों का चयन किया गया है जहां पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था,स्कूल मेंंें स्वच्छ शौचालय , चहाहदिवारी ,परिसर में पेड़ पौधे लगे हों। चयनित स्कूलों में लोहरदगा जिला के प्राइमरी स्कूल कुटमु सहित बोकारो योगदा सतसंग हाई स्कूल जगन्नाथपुर, प्राइमरी स्कूल गोलापुर, केजीबीवी स्नेहा देवघर, जमशेदपुर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, गुमला राजकीय एमएस कसवागढ़,लोहरदगा, समर्थ रिसेडेंशियल स्कूल गोलमुरी शामिल है। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के लिए आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में राज्यभर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित लगभग 44,441 विद्यालयों ने हिस्सा लिया था।





