मुख्यमंत्री हेमंत ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई
रांची,। झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन मंगलवार काे
झारखंड से विदा हो रहे हैं। उनकी विदाई से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने
राजभवन में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके
साथ मौजूद थीं। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके
सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने
विश्वास जताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्नेह, आशीर्वाद एवं
मार्गदर्शन झारखंडवासियों को सदैव मिलता रहेगा।
सीपी राधाकृष्णन
झारखंड से विदा होंगे। उन्हें महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में
नियुक्त किया गया है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद नलिन
सोरेन राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित राज्य
सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। सबसे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
को विदाई दी है।





