मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने वन अधिकारियों को किया तलब, लगाई फटकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साेमवार को वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को विधानसभा में तलब करते हुए देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली। उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।दरअसल, उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अभी राजधानी देहरादून में भी एक दिन पहले 10 वर्ष के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों को तलब किया है। इस दौरान प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को फील्ड में जाने का आदेश-मुख्यमंत्री धामी ने ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक आरके सुधांशु को दैनिक रूप से मामलों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भी खुद फील्ड में जाने के आदेश दिए। विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो भी आवश्यक कदम हैं, उठाए जाएं। लोगों को जागरूक किया जाए। मानव वन्य जीव संघर्ष के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर काम करें।वन अधिकारियों के विदेश दौरे पर रोक-मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षित क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को तत्काल फील्ड में भेजने के निर्देश दिए हैं। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन घटनाओं के बीच इस तरह के दौरों पर रोक लगा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें