मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीएसई 12वीं में उत्तराखंड टॉपर बनीं अरीना रघुवंशी से मुख्यमंत्री धामी ने की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीबीएसई 12वीं में उत्तराखंड टॉपर बनीं अरीना रघुवंशी से मुख्यमंत्री धामी ने की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में राज्य की टॉपर अरीना रघुवंशी को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अरीना रघुवंशी से फोन पर बात की और कहा कि अरीना की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी निवासी अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अरीना की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी यह सफलता निरंतर प्रयास और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री धामी ने अरीना से बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने फोन पर अरीना से कहा, "आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।" इस पर अरीना ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

सीएम धामी ने अरीना से बातचीत जारी रहते हुए कहा, "आपने अच्छी मेहनत की है और आगे भी अच्छा करना है। सभी कक्षाओं में आगे भी अच्छा काम करना है। यह एक शुरुआत हुई है, जो रुकनी नहीं चाहिए। लगातार आगे बढ़ना है।"

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अरीना से पूछा कि भविष्य में वह क्या बनना चाहती हैं।

इस पर अरीना रघुवंशी ने जवाब दिया कि वह लॉ की पढ़ाई करने के बाद यूएन या यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। इसके बाद सीएम धामी ने अरीना को शुभकामनाएं दीं।

फोन पर वार्ता के दौरान अरीना रघुवंशी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात करने के लिए समय मांगा। इसके बाद सीएम ने अरीना को मुलाकात का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। इस साल, बोर्ड ने कुल 85.20 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें