मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

सुबह की सैर पर निकले मुख्यमंत्री ने आम लोगों से किया संवाद, मांगे सुझाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नैनीताल,। नैनीताल प्रवास के दौरान मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर

निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान

एक चाय की दुकान पर पहुंचे और खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में

सहयोग किया। उन्होंने मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों से मिले और उनसे

समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश अधिकारियों को

दिये।

मुख्यमंत्री धामी नैनीताल प्रवास के दौरान दूसरे दिन मार्निंग

वॉक पर निकले। वह एक चाय की दुकान पर पहुंचे और वहां खड़े लोगों से बातचीत

की। उन्होंने लोगों से उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा

में और क्या कदम उठाने के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान ही धामी ने चाय

के लिए खुद अदरक कूटा। मुख्यमंत्री की सादगी और सहजता को देखकर स्थानीय लोग

अचंभित रह गए।

इसके बाद मुख्यमंत्री पास में ही स्थित खेल मैदान पर

पहुंच गए। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों से खेल और सुविधाओं से सम्बंधित

समस्याएं पूछीं। मुख्मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर खिलाड़ियों

की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी बीडी पाण्डेय अस्पताल पहुंचे और वार्ड में

मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिये कि मरीजों

के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी का मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी

समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना दिनचर्या का हिस्सा

रहा है। वह देहरादून में हों या फिर अन्य स्थानों के भ्रमण पर हमेशा सुबह

की सैर करते हैं और आम लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका

निदान करने के लिए तत्पर रहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें