मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बदरीनाथ, मंदिर में दर्शन कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बदरीनाथ, मंदिर में दर्शन कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

गोपेश्वर। उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बदरीनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में विशेष पूजाओं में प्रतिभाग किया। पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यात्रा अब अंतिम चरणों में है। अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन सालों से श्रद्धलुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यहां पर मास्टर प्लान का काम तेजी से पूरा हो रहा है। आने वाले समय में यहां का भव्य स्वरूप निकल कर आयेगा। हर साल अच्छी यात्रा हो यही हमारा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। फिर सभी धामों की यात्रा व्यवस्थाओं के हिसाब से सिस्टम विकसित किया जायेगा और संख्या सुनिश्चित की जाएगी।इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी से बीकेटीसी कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन ने यात्रा को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।इस साल अब तक 13 लाख 85 हजार यात्रियों ने बद्री विशाल के दर्शन किए हैं।इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंदरशेखर वशिष्ठ, एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें