दुमका और बेरमो की जीत पर मुख्यमंत्री ने विजेताओं को दी बधाई
विधायक, मंत्री ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर दिया बधाई
रांची। बेरमो और दुमका उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल की जीत पर मख्ुयमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरमो और दुमका की जनता का अभार व्यक्त किया और दोनों सीट पर जीत हाशिल करने वाले बसंत सोरेन और कुमार जयमंगल को उसके जीत पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महागठबंधन के विधायकगण व मंत्री मुख्यमंत्री आवस पहुंच कर मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाया और जीत के लिए बधाई दी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता भाजपा की झूइे वादे पर अब आने वाली नहीं है। इस चुनाव में भाजपा नीयत और नीति दोनों राज्य की जनता देखा है। राज्य को स्थिर करने की बात करने वाले ये भाजपा का चेहरा जनता ने उजागर कर दिया है। अब राज्य की जनता रोजगार,शिक्षा, भयमुक्त वातरण और सुरक्षा चाहती है। सरकार जनता की हर जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अलमगीर आलम,सुदिव्य कुमार, बंधु तिर्की,प्रदीप यादव,अंबा प्रसाद, राजेश कच्छप सहित णमुमो और कांग्रेस के विधायक मौजूद थे। बताते चले कि बसंत सोरेन अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लोईस मरांडी से 6,842 मतों से विजयी रहें। बसंत सोरेन को कुल 80,559 मत प्राप्त हुए । वहीं 35-बेरमो विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश्वर महतो से 14, 225 मतों से विजयी रहें। कुमार जयमंगल को कुल 94,022 मत प्राप्त हुए।





