मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की 52वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया l मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि बड़े '' दादा '' के इस दुनिया में नहीं होने से जो खालीपन आया है उसकी भरपाई नहीं हो सकती है l वे किसी परिचय के मोहताज कभी नहीं रहे l उनकी कमी हमेशा खलेगी l वे आज हमारे बीच नहीं है , लेकिन उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे l वे हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे l झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में भी दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी l उनकी नेतृत्व क्षमता बेहतरीन थी l वे युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे l झारखंड के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे l लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होती थी l मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सोच और सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है l मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के अलावा सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय ने भी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें