मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भगवंत मान का अजनाला दौरा, सरकारी डिग्री कॉलेज का करेंगे शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री भगवंत मान का अजनाला दौरा, सरकारी डिग्री कॉलेज का करेंगे शिलान्यास

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अमृतसर जिले के अजनाला दौरे पर हैं और इस दौरे में वे अजनाला क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के अमृतसर दौरे का आज दूसरा दिन है और इस दौरान वे सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र अजनाला में सरकारी डिग्री कॉलेज की नींव रखेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अजनाला के गांव बिकराऊर में बनने वाले सरकारी डिग्री और वोकेशनल ट्रेनिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। यह वही वादा है, जो साल 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने जनता से किया था। अब इस वादे को पूरा किया जा रहा है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अजनाला विधानसभा क्षेत्र के लिए यह दिन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यहां लंबे समय से सरकारी डिग्री कॉलेज की मांग उठाई जा रही थी। क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के लिए अमृतसर या दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। अब सरकारी डिग्री कॉलेज खुलने से अजनाला और आसपास के गांवों के छात्रों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।

इस कॉलेज का लाभ सिर्फ अजनाला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीमावर्ती तीन विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों के युवाओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा। खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए यह कॉलेज एक बड़ा सहारा साबित होगा।

बेहतर शिक्षा मिलने से यहां के युवा आगे बढ़ सकेंगे और अपने भविष्य को मजबूत बना सकेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दाना मंडी अजनाला में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा में अजनाला और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन और कॉलेज के शिलान्यास को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें