मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 जुलाई को निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए चयनित स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अन्य विभागों के कुल 10,000 नियुक्ति पत्र वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए मोराबादी मैदान को आयोजन स्थल बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी।बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारी एवं सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से अद्यतन जानकारी लेते हुए उचित एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त की ओर से ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के निर्माण एवं मैदान की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने 10000 लाभुकों एवं अतिथियों के लिए की गयी तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मिनट दो मिनट कार्यक्रम संचालन की देखरेख, स्टेज पर साउंड सिस्टम एवं लाइट की व्यवस्था, समन्वय स्थापित करते हुए नियुक्ति पत्र वितरण की कार्य योजना, लाभुकों को समारोह स्थल चिन्हित स्थान पर बैठाने इत्यादि को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम से संबंधित बैनर पोस्टर, बैकड्राप सहित अन्य प्रचार से संबंधित कार्यों की देखरेख, व्यापक प्रचार प्रसार, प्रेस मीडिया से समन्वय, कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर भी उपायुक्त ने तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान पार्किंग की व्यवस्था एवं ट्रैफिक रूट चार्ट को लेकर उपायुक्त ने ट्रैफिक डीएसपी को ससमय रूट चार्ट का अखबारों में प्रकाशन का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं ब्रीफिंग को लेकर भी उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें