मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंगः सीईओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। दुमका, राजमहल और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में

शनिवार को मतदान है। राजमहल में 14 जबकि गोड्डा और दुमका में 19-19

उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दुमका,

राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से

मॉनिटरिंग की जाएगी।

रवि कुमार ने शुक्रवार को निर्वाचन सदन,

धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर

एक-एक कैमरे लगाये गये हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए

हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी

मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे। बारिश की आशंका के बीच

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गयी है।

रवि

कुमार ने बताया कि मतदान के दिन दूरस्थ इलाके के मतदाताओं को वाहन से मतदान

केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गयी है। वरिष्ठ और दिव्यांग

मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था बनायी गयी है। उन्होंने

अपील करते हुए कहा कि इस बार दिनभर मतदान है। समय निकाल कर परिवार और

पड़ोसी संग मतदान जरूर करें।

रवि कुमार ने बताया कि निष्पक्ष और

भयमुक्त मतदान के मद्देनजर हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील कर दी गयी

है। बाइक सवार क्विक रिस्पांस टीम की भी तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया

कि देवघर में चुनाव कार्य से जुड़े एक प्राइवेट बस के ड्राइवर की मौत हो

गयी है। उसके परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। साथ ही

बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 134

करोड़ 75 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें