मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में शहीद पलामू का लाल पंचतत्व में विलीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में शहीद पलामू का लाल पंचतत्व में विलीन

पलामू।छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पलामू का लाल सीआरपीएफ जवान महिमा शुक्ला शहीद हो गए। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) के कमलकेडिया के रहने वाले महिमा शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया और फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिमा शुक्ला अमर रहे के नारे लगाए गए। अंतिम विदाई देते समय हर किसी की आंखें नम थी।चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता समेत अन्य लोगों ने जवान को सलामी दी ।महिमा शुक्ला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हवलदार के पद पर तैनात थे। 11 फरवरी को महिमा शुक्ला नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी क्रम में आईईडी की चपेट में आ गए थे। इस विस्फोट में उनके दोनों पर उड़ गए थे। उन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में भर्ती करवाया गया था। वह 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। उनके शहीद होने की खबर के साथ ही पूरे पलामू में मातम का माहौल छा गया। पैतृक गांव कमलकेडिया में शोक की लहर है। महिमा शुक्ला लंबे वक्त से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। अंतिम संस्कार में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के अलावा सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह, पलामू डीआईजी वाईएस रमेश, सीआरपी डीआईजी पंकज कुमार ने भी सलामी दी। साथ ही पलामू जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें