मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से सुरक्षा बलों की बस को उड़ाया, चार जवान शहीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नारायणपुर जिले के कड़ेमेटा और कन्हरगांव के बीच नक्सलियों ने बस को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया।

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ा दिया गया है। इस हमले में चार जवान शहीद हो गए। वहीं कई अन्य जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं।

पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक नारायणपुर जिले के कड़ेमेटा और कन्हरगांव के बीच नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों की बस को उड़ा दिया। घटना में तीन जवान शहीद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। अभियान से वापसी के दौरान वह एक बस में सवार थे। बस जब कड़ेमेटा और कन्हरगांव गांव के बीच पहुंची तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से विस्फोट कर उड़ा दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था। आईईडी लगाते समय उसमें विस्फोट होने से एक नक्सली की मौत हो गई थी। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज के अनुसार पश्चिम बस्तर डिवीजन के मिरतुर पुलिस थाने के अंतर्गत बछपाल-हरपाल गांव के रास्ते में नक्सली विस्फोटक लगा रहे थे। इसी दौरान यह धमाका हो गया। नक्सली कमांडर सुनील पदम की धमाके में मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें