मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

व्यवसाई से 15 लाख की लूट, तीन माह में तीन घटनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। जिले के छतरपुर में एक बार फिर स्वर्ण व्यवसाई से 15 लाख की लूट हो गई है। चीरू गांव के समीप स्वर्ण व्यवसाई से हथियार के बल पर 15 लाख के आभूषणों की लूट हो गई है। तीन माह में तीसरी घटना होने से स्वर्ण कारोबारी में आक्रोश के साथ-साथ हड़कंप मच गया है इस संबंध में शुक्रवार को छतरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया पुलिस एक बार फिर अनुसंधान में जुड़ गई है।यहां यह भी बता दें कि अब तक हुई तीनों घटनाओं में से किसी का उदभेदन नहीं हो पाया है। जिससे प्रतीत होता है कि पुलिस का सुरक्षा और खुफिया तंत्र इस मामले में फेल है।स्वर्ण व्यवसाई अशोक ज्वेलर्स एंड वर्तन दुकान के संचालक अशोक सोनी से अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। अशोक सोनी ने बताया कि उनका सरइडीह में भी सोने चांदी की दुकान है और वे प्रतिदिन की भांति बाइक से आभूषण लेकर छतरपुर से सरईडीह स्थित अपनी दूसरी दुकान जा रहे थे कि चीरू और चहलथान के बीच सुनसान जगह पर एक काली रंग की राइडर बाइक से दो अपराधी पीछा करते हुए आये और उनकी बाइक को रुकवा कर पिस्टल के बल पर डिक्की में रखा झोला, जिसमें सौ ग्राम सोना का आभूषण के साथ उधार बाकी की तीन बही थी। उसके अलावे एक और थैला था, जीसमें आठ किलो चांदी के आभूषण थे उसे भी लूटने के बाद लुटेरों ने उनके जेब से मोबाइल लूट कर भाग निकले।उन्होंने बताया कि काफी शोर गुल किया जिसके बाद कुछ गांव के लोगों ने लुटेरों का पीछा किया पर लुटेरे तब तक भाग निकले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें