मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल पैसे वापस करने को राजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। चेक बाउंस मामले में बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल बुधवार को चेक बाउंस से जुड़े केस में बकाया राशि देने के लिए तैयार हो गई। उन्होंने आपसी समझौते के आधार पर पांच किस्तों में दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपये शिकायतकर्ता अजय सिंह को देने की पेशकश की है। यह जानकारी अभिनेत्री अमीषा के अधिवक्ता जय प्रकाश ने अदालत को दी।इसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल को कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अभिनेत्री के अधिवक्ता ने अदालत से 13 मार्च को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित करने की मांग की लेकिन शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के अधिवक्ता विजयालक्ष्मी श्रीवास्तव ने बार-बार समय मांगे जाने का विरोध किया। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि सात मार्च को निर्धारित की है।क्या है मामलाफिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देशी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने रुपये लिये थे लेकिन फिल्म नहीं बनी। अजय कुमार सिंह द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने दो चेक दिये थे लेकिन दोनों चेक बाउंस कर गये। इसे लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2018 में दर्ज कराया था। कोर्ट ने मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ सात अप्रैल को, 2023 को वारंट जारी किया था। इसके बाद अमीषा ने 17 जून को कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें