मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी दो मंजिला व्यावसायिक इमारत ढही, दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी दो मंजिला व्यावसायिक इमारत ढही, दो लोगों की मौत

- सेना, एनडीआरएफ और प्रशासन ने साढ़े पांच घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, पुरानी इमारतों का सर्वे कराने का फैसलाचंडीगढ़। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम करीब 54 साल पुरानी दो मंजिला व्यावसायिक इमारत अचानक ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत एवं बचाव अभियान करीब साढ़े पांच घंटे तक चला, जिसमें सेना, एनडीआरएफ और चंडीगढ़ प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। एस्टेट ऑफिस और सीएफएसएल (फोरेंसिक) की टीमें रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण करेंगी। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए शहर की पुरानी और असुरक्षित इमारतों का सर्वे कराने का फैसला लिया गया है।इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपीएस चावला के अनुसार प्लॉट नंबर 28/9 स्थित यह इमारत काफी पुरानी थी, जहां स्क्रैप का काम चल रहा था।यह इमारत वर्ष 1972 में आवंटित की गई थी और उसी समय इसका निर्माण हुआ था। उन्होंने बताया कि जर्जर हालत के कारण इमारत की छत भरभराकर गिर गई। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण इमारत में सीलन आ गई थी, जिसे हादसे का एक संभावित कारण माना जा रहा है।चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने बताया कि हादसे के समय इमारत के अंदर छह से सात लोग मौजूद थे। शुरुआती चरण में चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि बाकी लोगों को बाद में मलबे से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी तरुण जैन (45) और तरुण कौशिश (48) के रूप में हुई है। घायल कुलदीप सिंह, कुलबीर सिंह, उमेश, राहुल और अजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।एनडीआरएफ के कमांडर दीपक सिंह ने बताया कि बचाव अभियान के अंतिम चरण में मलबे के नीचे सबसे ज्यादा फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें पूरी चिकित्सकीय सावधानी के साथ अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला प्रशासन की मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रही और लगातार आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराती रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें